फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में दैनिक/नियत वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। विवि प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति उसी अनुपात में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एरियर दिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। विवि के इस फैसले से लगभग 160 दैनिक/नियत कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से पहले से ही कई कर्मचारी दैनिक व नियत वेतन में काम कर रहे हैं। उक्त कर्मचारी लंबे समय से नियमित कर्मचारियों की तरह समान कार्य-समान वेतन की मांग करते आ रहे थे। इस मामले में कर्मचारियों ने नैतीताल हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट ने कर्मचारियों की मांग को सही मानते हुए न्यूनतम वेतन देने के आदेश दिए थे। लगभग आठ माह पूर्व विवि प्रशासन ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उक्त कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का लाभ दे दिया था, लेकिन एरियर नहीं दिया। लंबी प्रतीक्षा के बाद विवि प्रशासन ने विधिक सलाहकार की राय के पश्चात सातवें वेतनमान के अवशेष वेतन (एरियर) का भुगतान देने का आदेश जारी कर दिया है। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के बाद कुलसचिव डा.एके झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें