फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल नहीं आने पर प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन

जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) हेमलता भट्ट के निर्देश पर शुक्रवार को उप शिक्षाधिकारी पंकज कुमार ने प्राथमिक विद्यालय कोटी-कूणा बावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना पर अभिभावक भी पहुंच गए और प्रधानाध्यापक के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर उप शिक्षाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उप शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। जांच में प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत सही पाए जाने पर उप शिक्षाधिकारी ने उनका अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया।
मालूम हो कि बीते बुधवार से स्कूल में ताला लटका हुआ था। इससे स्कूल में पढ़ने वाले 22 छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा था। रोजाना छात्र स्कूल में गुरुजी का इंतजार कर वापस लौट रहे थे। बीते बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत फोन पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से की थी। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूूल में प्रधानाध्यापक समेत एक शिक्षा मित्र की तैनाती की गई है। लेकिन शिक्षा मित्र दो दिन से अवकाश पर है। वहीं प्रधानाध्यापक का कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

शिकायत पर उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि मामले में प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही उन्हें अन्यत्र स्कूल में भेजा जा रहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीआरसी मोहनलाल शर्मा, शिक्षा मित्र सर्वानंद, प्रधान रघुवीर सिंह, कुलदीप, सैन सिंह पंवार, बलबीर सिंह पंवार, प्रेम कुमार, हरीश चंद, किशन सिंह, पूनम देवी, जयमा देवी, सविता देवी, रिकूं पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें