फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के हुजूम से पैदल मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की भीड़ में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को पैदल मार्ग पर एकाएक कांवड़ियों का अत्यधिक दबाव बढ़ गया, जिसके चलते तीन घंटे तक पुलिस को आवागमन व्यवस्था बनाने में फजीहत झेलनी पड़ी। इसके साथ ही शिवभक्तों को दुश्वारियां पेश आई। पुलिस ने व्यवस्था को बनाने के लिए कांवड़ियों को कतारबद्घ कर धाम तक आवाजाही को सुचारु कराया। बताया गया कि इस बीच पैदल मार्ग पर जाम लगने पर पुलिस ने यात्रियों को गंतव्य की ओर लौटने के लिए यातायात मार्ग से जाने की अपील भी प्रसारित की।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुंडरासू के समीप अचानक शिवभक्तों के हुजूम से जाम लग गया। आवाजाही बाधित होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। नीलकंठ चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि शाम करीब छह बजे तक इस व्यवस्था को लागू रखा गया है। हालात सामान्य होने पर व्यवस्था को पूर्व की भांति कर दिया गया है। बताया कि पुंडरासू के समीप मार्ग काफी संकरा है, जिसके चलते इस प्रकार की दिक्कत पेश आई। बताया कि उक्त स्थान पर व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती पहले से ही की गई है। लिहाजा, अब समस्या के सामने आने के बाद उनकी संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। बताया कि भविष्य में फिर इस प्रकार की दिक्कत पैदा होती है, तो शिवभक्तों को कतारबद्घ कर ही धाम तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें