फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग को 15 दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने सजवाण कांडा में आयोजित जन कल्याण शिविर में ग्रामीणों की ओर से उठाई गई विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। शिविर में पेंशन और पेयजल से जुड़े मामले प्रमुख रुप से उठे। इस मौके पर चिकित्सकों ने 50 लोगों का उपचार भी किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज सजवाण कांडा में शुक्रवार को जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन के 46 मामले उठे, जिस पर विधायक ने 15 दिनों में उक्त प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने टुंगरियाल कांडा व जोल्याबोड़ में टैंक निर्माण व सुचारु जलापूर्ति, मुनेठ में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल निर्माण की मांग की। विधायक ने बताया कि सजवाणकांडा-बोंठ मार्ग के डामरीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग को नई एंबुलेंस दी गई है। जबकि जीआईसी सजवाणकांडा में ई-लर्निंग शुरू होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बघेल व संजेश रतूड़ी ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ओर से विधायक को अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस अवसर पर अशोक तिवारी, चंदा प्रसाद टोडरिया, जेपी चंद, शशि ध्यानी, मैचंद सिंह रावत, विकास कोटियाल, देवेंद्र भंडारी, अनुराधा, यशोदा जोशी व अनीता सुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें