थराली। तहसील के सोल पट्टी की घाटी को जोड़ने वाला मार्ग डुंग्री तक छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। डुंगी से रतगांव तक अब 12 किमी सड़क और खोली जानी है। आपदा के 19 दिनों के बाद खुले मार्ग पर दो टैक्सियां पार कराई गईं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि सोल पट्टी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग को डुंग्री तक खोल दिया गया है। इस मार्ग पर प्राणमति के चट्टानी भाग पर पुस्ते में बनी सड़क बह गई थी, जिसके बाद यहां चट्टानी काटी गई। जल्द ही रतगांव तक सड़क मार्ग खोल दिया जाएगा।