ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश ।
लायंस क्लब डिवाइन व लायनेस क्लब की ओर से संयुक्त रूप से गुरुनानक पब्लिक स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई, जिससे छात्राओं को महज पांच रुपये में नैपकिन उपलब्ध हो सकेगी। क्लब अध्यक्ष आशु डंग के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने रेलवे रोड स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल परिसर में एकत्रित होकर विद्यालय को सेनेटरी नैपकिन मशीन दी गई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
क्लब द्वारा बालिकाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालने पर किसी भी समय नैपकिन प्राप्त किया जा सकता है। संस्था की ओर से अन्य बालिका विद्यालयों में भी इसी तरह से सेनेटरी नैपकिन मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्लब की ओर से पॉलिथीन उन्मूलन के तहत शुक्रवार को बाजारों में लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे। संस्था ने 10 हजार कपड़े के थैलों को वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर लायनेस क्लब अध्यक्ष दीपिका प्रभाकर, सरदार मंगा सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता बडोनी, ललित मोहन मिश्र, कपिल गुप्ता, श्रेयांस जैन, अमित सूरी, महेश किंगर, तरुण प्रभाकर, नीरज अग्रवाल, हरजीत सिंह, ऋचा सूरी, विशाल संगर, उमा किंगर, प्रोमिला सडाना, शीनम डंग आदि मौजूद थे।