फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी जारी करने में देरी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश रियल एस्टेट एसोसिएशन ने चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब में प्रापर्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्या को लेकर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मानचित्रों की स्वीकृति में एचआरडीए व विवादित खसरों की एनओसी जारी करने में तहसील प्रशासन द्वारा की जाने वाली लेटलतीफी पर सवाल उठाए। कहा कि इससे रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि संस्था से जुड़े व्यवसायियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जल्द संबधित विभागों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस बाबत शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को भी अपनी समस्या से अवगत कराने की बात कही है। कोठारी ने बताया कि एसोसिएशन नगर क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक कार्यों गतिविधियों में संस्थागत भागीदारी बढ़ाएगी, जिससे जन सरोकारों से जुड़ा जा सके। एसोसिएशन के महामंत्री दीपक चुग ने बताया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के ऑनलाइन नक्शे पास करने की प्रक्रिया से व्यवसायी परेशान हैं। शहर में विवादित खसरों में प्रशासन की एनओसी के लिए व्यवसायियों को छह से आठ महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस अवसर पर नितिन गुप्ता, संजय व्यास, राजीव खुराना, अशोक पाल, मंगा सिंह, धीरज मखीजा, विशाल कक्कड, निशांत मलिक, वीरेंद्र जोशी, नवीन भट्ट, हरेंद्र रावत, दीपक थापा, राजेश अरोड़ा, कोमल सिंह, विजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें