फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन से हरिद्वार के लिए दो अतिरिक्त बसें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ,ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को तपोवन से हरिद्वार के लिए दो अतिरिक्त बसें शुरू की हैं। ये बसें कांवड़ यात्राकाल तक नियमति रूप से संचालित की जाएंगी। इन दोनों बसों का रायवाला में स्टापेज अनिवार्य किया गया है। बस सेवा गढ़वाल आयुक्त शैलेष बगोली के निर्देश पर शुरू की गई है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की भीड़ और स्थानीय सवारी वाहनों कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने दो अतिरिक्त बसें शुरू की हैं। इन बसों को तपोवन से संचालित किया जाएगा। खास बात यह है कि ये बसें रायवाला में भी रुकेंगी। इसके लिए दो यातायात निरीक्षकों की तैनात की गई है। इन निरीक्षकों को स्थानीय सेवा में लगी अन्य बसों की निगरानी का जिम्मा भी सौंपा गया है। हालांकि, गढ़वाल कमिश्नर ने कांवड़ यात्रा में पांच बसें शुरू करने के निर्देश दिए थे।
बदल सकते हैं ऋषिकेश से बसों के रूट
कांवड़ यात्रा के एक-दो दिन के भीतर चरम पर पहुंचने की संभावना है। लिहाजा, परिवहन विभाग ऋषिकेश से संचालित होने वाली करीब 40 बसों के रूट में परिवर्तन कर सकता है। वर्तमान में दिल्ली रूट पर ऋषिकेश से करीब 30 बसों को संचालन होता है। जबकि अमृतसर, टनकरपुर, आगरा और रुपड़िया के लिए पांच सेवाएं चलती हैं। इन सभी बसों का रूट शिवभक्तों की आमद अधिक होने पर वाया पांवटा और चिड़ियापुर मार्ग से किया जा सकता है।
विज्ञापन

---
फिलहाल दो बसें स्थानीय सवारियों के लिए शुरू की गई हैं। आवश्यकता होने पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। अभी स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या की शिकायत नहीं है। भीड़ बढ़ने पर विभिन्न राज्यों तक जाने वाली बस सेवाओं के रूट में परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन

-पीके भारती, एजीएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें