फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 10 बजे खुला बदरीनाथ हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शिवपुरी के समीप मलबा आने से बुधवार देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर ने मलबे की सफाई कर बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10 बजे राजमार्ग को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन

बारिश की वजह से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी से तोताघाटी के बीच बार-बार मलबे का आना जारी है। शिवपुरी के समीप बुधवार रात बोल्डर हाईवे पर आ गिरे, जिससे अखबार, दूध, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन फंस गए। यातायात बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सुबह लगभग 10 बजे लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें