फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूण संस्था ने विद्यालय को सौंपी एक लाख की शैक्षणिक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। समूण फाउंडेशन ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौर को करीब एक लाख की लागत से कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, शैक्षणिक खिलौने व खेल सामग्री भेंट की। सामग्री संस्था के अध्यक्ष विनोद जेठुड़ी की अगुवाई में टीम लीडर कमल जोशी ने प्रधानाध्यापक को सौंपी।
विज्ञापन

कमल जोशी ने बताया की संस्था का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों में शिक्षा के स्तर में सुधार व आधुनिक बनाना है। डिजिटल युग में हर बच्चे को कंप्यूटर, इंटरनेट आदि का ज्ञान बचपन से ही देने की जरूरत है। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौर की शिक्षक इंदु भंडारी की मांग पर उक्त सामग्री प्रदान की गई। अब यहां अध्यनरत बच्चों के साथ ही आसपास के गांवों के अन्य बच्चों को भी कंप्यूटर व इंटरनेट की शिक्षा दी जाएगी। पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए प्रोजेक्टर व डिजिटल गेम्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा समय-समय पर शैक्षणिक व ज्ञानवर्धक फिल्म, वीडियो दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान गायक कमल जोशी ने गढ़वाली गीत की प्रस्तुति दी। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने विद्यालय को कंम्यूटरीकृत किए जाने के लिए संस्था का आभार जताया है। इस अवसर पर सौर की ग्राम प्रधान सुशीला देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीएस जेठुड़ी, समूण संस्था देवप्रयाग के टीम लीडर अरविंद जुयाल, आरती जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें