फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार नीलकंठ मार्ग पर शुरू हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

लाखों श्रद्धालुओं वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पौड़ी जिला प्रशासन होश में आ गया है। मंगलवार से यात्रियों का मैनुअली पंजीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। गौरतलब है कि प्राचीन नीलकंठ धाम राज्य में सर्वाधिक श्रद्धालुओं की दृष्टि से पहला धाम है। इन दिनों पौराणिक नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा चल रही है, जिसके लिए बीते पांच वर्षों से यात्रियों के रिकॉर्ड को मेंटेन रखने के लिए उनका मैनुअली पंजीकरण किया जाता है। प्रशासन द्वारा उक्त व्यवस्था इस साल भी की गई थी, मगर बीते सोमवार तक नीलकंठ दर्शन को जाने वाले शिवभक्तों का मैनुअली रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा था।
अमर उजाला ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में लाखों शिवभक्तों की यात्रा को लेकर प्रशासन की गंभीर लापरवाही को मंगलवार के अंक में ‘भोले के भक्तों के जीवन से खिलवाड़ कर रही सरकार’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए पौड़ी जिला प्रशासन ने मंगलवार से नीलकंठ पैदल मार्ग पर बैराज लक्ष्मणझूला नेशनल हाईवे के समीप शिवभक्तों का पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्टकट से जोखिम उठा रहे कांवड़िए
स्वर्गाश्रम नीलकंठ पैदल मार्ग से प्राचीन शिवधाम की यात्रा पर जाने आने वाले शिवभक्त कांवड़िए मौनी बाबा गुफा और मार्ग के अन्य हिस्सों में कई जगह शॉर्टकट के फेर में पहाड़ी से उतरने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते अत्यधिक खराब मार्ग व धंसती पहाड़ियों के चलते उनके लिए जोखिम हो सकता है। मगर इस ओर पौड़ी प्रशासन व पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें