फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लिखा मुख्य न्यायाधीश को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के जीआईसी असेड़-सिमली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। पत्र में छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षकों और अन्य कर्मियों के पद रिक्त हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जीआईसी असेड़-सिमली में अध्ययनरत अंकिता, आशा, अर्जुन सिंह अमन समेत कई छात्र-छात्राओं ने मुख्य न्यायाधीश पत्र भेजा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जीआईसी असेड़-सिमली दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्र में है। जहां आस पास के दस से अधिक ग्राम पंचायतों के 250 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन विद्यालय में मार्च 2018 से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र विषयों के प्रवक्ता और एलटी में विज्ञान, हिंदी, कला के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। जबकि प्रधानाचार्य का पद एक साल से खाली है। शिक्षक न होने से पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द ही जीआईसी में शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षक नहीं भेजे तो बच्चों के साथ करेंगे आंदोलन
गैरसैंण/आदिबदरी। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, संगीत समेत कई विषयों में लंबे समय से शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा यदि विद्यालय में 17 अगस्त तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की तो अभिभावक अपने पाल्यों के साथ प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में पीटीए अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, जगमोहन ग्वाड़ी, कलम राम आदि शामिल थे। दूसरी ओर राजकीय आदिबदरी में आयोजित अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक में बिंदी लाल लगातार पांचवीं अध्यक्ष चुने गए। प्रदीप जोशी उपाध्यक्ष, एलएस नेगी सचिव और पूर्ण सिंह रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कमला देवी, जयेंद्र कुंवर, माहेश्वरी देवी, कल्पेश्वरी देवी, दमयंती देवी और खुशाल सिंह आदि को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में रविदर्शन तोपाल, नरेंद्र सिंह चाकर, बृजेश कुंवर और गजपाल राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें