फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे मंत्री, विधायक और डीएम ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। मंगलवार को प्रदेश के काबीना मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित था। इसके लिए सुबह से ब्लाक सभागार में अधिकारी सहित आपदा प्रभावित पहुंच गए थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से मंत्री पंत नहीं पहुंच सके। इसके चलते थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह और डीएम स्वाति भदौरिया ने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याओं के हल के निर्देश दिए।
15 जुलाई को तहसील के सोल पट्टी, देवाल के कुलिंग, वाण और झलिया गांवों में बारिश से भारी नुकसान हुआ था, जिसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को काबीना और जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत का दौरा प्रस्तावित था। मंत्री को समस्याएं बताने के लिए ब्लाक सभागार में सुबह से सोल पट्टी के सुदर्शन सिंह, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह झलिया के खीम सिंह, हरीश सिंह, हुकुम सिंह कुलिंग के भुवन बिष्ट, गोविंद सिंह, महिपाल सिंह आदि पहुंचे थे। दोपहर बाद जब मंत्री नहीं पहुंचे तो विधायक मुन्नी देवी शाह और डीएम स्वाति भदौरिया ने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। प्रभावितों ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक सड़कें नहीं खुल पाई हैं। पैदल और मोटर पुल बह गए हैं लेकिन इन पुलों की जगह वैकल्पिक व्यवस्थाएं अभी तक नहीं हो पाई हैं। यदि जल्द सड़कें और रास्ते नहीं खुलते तो गांवों में आवश्यक वस्तुुओं का संकट बन सकता है। इस पर विधायक मुन्नी देवी शाह और डीएम स्वाति भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को समय पर काम पूरे करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे काबीना मंत्री पंत
कर्णप्रयाग। प्रदेश के वित्त, पेयजल एवं संसदीय कार्यमंत्री और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत अब एक और दो जुलाई बुधवार को जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वित्त मंत्री पंत सड़क मार्ग से गौचर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे थराली पहुंचेंगे और आपदा प्रभावितों से मुलाकात और समस्याएं सुनने के बाद गौचर पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को वह आपदा प्रभावित क्षेत्र घाट का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें