फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर और लामबगड़ में तीन घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे बारिश से बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी हाईवे बाजपुर और लामबगड़ में करीब तीन घंटे तक बंद रहा। हाईवे खुला तो सभी तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए। लामबगड़ में हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल तो गया है, लेकिन यहां चट्टान से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। ऐसे में यहां खतरे के बीच ही बदरीनाथ यात्रा चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह पांच बजे बारिश के दौरान बाजपुर में भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे 536 यात्रियों के वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह छह बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के मजदूरों और जेसीबी के जरिए मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। सुबह सात बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। वहीं, लामबगड़ सुबह पांच बजे हाईवे पर जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया। ऐसे में बदरीनाथ जाने वाले 250 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया गया। छह बजे हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और आठ बजे हाईवे खोल दिया गया। इसके बाद पांडुकेश्वर से तीर्थयात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। लामबगड़ में हाईवे अभी भी खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें