फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान स्वामियों ने पालिका से की नई दुकान या भूमि की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। बस स्टेशन के दुकान स्वामियों ने पालिका प्रशासन से अन्य स्थान पर दुकान संचालित करने के लिए भूमि दिए जाने की मांग की है। बस स्टेशन के दुकान स्वामियों को 30 जुलाई तक दुकान खाली करने के लिए पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि भागीरथी मोटर पुल के समीप नए बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत बस अड्डे पर संचालित हो रही 20 दुकानों को खाली करने के नोटिस पालिका की ओर से जारी किए गए हैं। दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए 30 जुलाई तक का समय दिया गया है। सोमवार को दुकान स्वामियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट से वार्ता की। दुकान स्वामियों का कहना था कि दुकानें उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। ईओ ने कहा कि पालिका ने भागीरथी मोटर पुल के समीप एक करोड़ 35 लाख की लागत से नए बस अड्डे का निर्माण किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। नए बस अड्डे पर प्राथमिकता के आधार पर दुकानें वितरित की जाएगी। वार्ता करने वालों में विनोद टोडरिया, भगवती प्रसाद पंत, गोविंद सिंह, सुनील सिंह, टीएस राणा, जगदीश भट्ट, विकास कोटियाल, त्रिलोक सिंह, सूरत सिंह, विक्रम सिंह, अवतार सिंह, अरविंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें