फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए महाविद्यालय की स्थापना को जनांदोलन करेगा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

भारतीय एकता मंच की ओर से पीजी ऑटोनामस महाविद्यालय में सीटें कम होने पर चिंता जाहिर की गई। कहा कि महाविद्यालय में सीटें कम होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। मंच पदाधिकारियों ने नए महाविद्यालय की स्थापना के लिए जनांदोलन का ऐलान किया है। रविवार को दिवाकर चौबे की अध्यक्षता में मंच की बैठक हुई। इस मौके पर विवेक तिवाड़ी ने कहा कि नगर के छात्रों के भविष्य के साथ राज्य सरकार व उच्च शिक्षा महकमा खिलवाड़ कर रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में सीटें कम होने से यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।
मजबूरन नौजवानों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों की तरफ भागना पड़ रहा है। बताया कि क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों से करीब चार हजार बच्चे 12वीं उत्तीर्ण करते हैं। जबकि महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बामुश्किल 800 बच्चों के दाखिले हो पाते हैं। सीटें कम होने की वजह से बच्चों के अभिभावकों के सामने परेशानी पेश आती हैं। दिवाकर चौबे ने कहा कि छात्र- छात्राओं की संख्या के दृष्टिगत सरकार को क्षेत्र में एक नए महाविद्यालय की स्थापना करनी चाहिए, जिस पर विचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए जनांदोलन की रूपरेखा तैयार करने को विमर्श किया जा रहा है। बैठक में कमल अरोड़ा, आशू चौधरी, विजयपाल रावत, पवन तिवाड़ी, धर्मेश मनचंदा, ललित अग्रवाल, राजेश साहनी, पवन झा, कुलदीप धस्माना, राजेश भट्ट, दिनेश रावत, संजय पोखरियाल, अजय नेगी, राजेश पैन्यूली, संजय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें