फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना होने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर अब तक लोक निर्माण विभाग का रवैया लापरवाहीपूर्ण रहा है। बार बार आदेशों के बावजूद सड़कों पर पड़े गड्ढों को न भरने का जिलाधिकारी टिहरी सोनिका ने मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून और अधीक्षण अभियंता 8वां वृत्त लोनिवि टिहरी को नोटिस जारी कर सड़कों की हालत ठीक करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सड़क मार्गों पर बने गड्ढों के कारण यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे, और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर ने कांवड़ मेले के अंतर्गत अधूरे छोड़ दिए गए कार्यों को पूूरा करने के लिए संबंधित विभागों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की दुर्घटना व परेशानी पेश आने पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। रविवार को उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में कांवड़ मेले के तहत सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अफसरों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने मुनिकीरेती से तपोवन और शिवपुरी तक बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए लोनिवि हाईवे डिवीजन श्रीनगर को सोमवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में निकाय प्रशासन को पानी के टैंकर व सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक पार्किंग पर फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम को कांवड़ मेला क्षेत्र में बनाई गई तमाम पार्किंग पर पथ प्रकाश की अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को दोबारा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों के जवाब तलब किए जाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार बीएस तोपवाल, सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, ऊर्जा निगम के एसडीओ सौरभ चमोली, एई पवन कुमार,पीडब्ल्यूडी के एई श्याम लाल गोयल, एसएचओ सीएस चौहान, आरके सकलानी, एसपीओ डीए चौहान, मनोज नेगी, एई एनएच डिवीजन श्रीनगर मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

हाईवे के गड्ढे बने लोगों की जान के लिए खतरा
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही पूरी तरह से सामने आ गई है। हाईवे पर पड़े बड़े बड़े गड्ढे किसी भी समय वाहन सवारों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। रायवाला से लेकर मुनिकीरेती तक बारिश से जगह जगह राष्ट्रीय राजमार्ग उधड़ गया है। कई स्थानों पर हाईवे का डामर तक बारिश में बह गया है। उसकी जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोग कई दफा प्रशासन को हाईवे की जर्जर हालत को लेकर अवगत करा चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं।

गढ़वाल कमिश्नर के आदेशों को भी नहीं माना
गढ़वाल कमिश्नर शैलेष बगोली ने करीब सात दिन पूर्व विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। इसमें अधिकारियों को 26 जुलाई तक सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तीन दिन बाद भी हाईवे के गड्ढों को नहीं भरा जा सका है।

रायवाला में पुलिस भरती है गड्ढे
रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीचूर से लेकर सत्यनारायण मंदिर तक हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग बदहाल है। हाईवे पर बारिश से हुए गड्ढे की वजह से जाम लग रहा है, जिससे पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष महेश जोशी की अगुवाई में पुलिसकर्मी खुद व निजी जेसीबी के माध्यम से गड्ढों को भर कर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में लगे हैं। इस बाबत थाना पुलिस स्थानीय प्रशासन को भी राजमार्ग की मरम्मत को लेकर अवगत करा चुकी है। बावजूद इसके विभाग सड़कें ठीक करने को राजी नहीं है।
विज्ञापन


गड्ढे के कारण गई थी साइकिल चालक की जान
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढालवाला पुल के समीप निजी शिक्षण संस्थान के साइकिल सवार नगीना निवासी यशपाल सिंह (45) की गड्ढे के कारण गिरने से जान जा चुकी है। शनिवार को हादसा उस समय हुआ जब वह साइकिल से ड्यूटी पर ढालवाला में निजी शिक्षण संस्थान में जा रहे थे। गंगोत्री राजमार्ग पर अचानक ढालवाला पुल के पास गड्ढे में उनकी साइकिल अनियंत्रित हुई और वह सीधे हाईवे पर गिर गये। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें