गोपेश्वर। चमोली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 27 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और पांच खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए। गोपेश्वर में पहली बार आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर के इंडोर हॉल में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने किया। चमोली ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि आगामी वर्ष प्रतियोगिता को राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेय किमोठी, आर्यन सजवाण, अक्षत भट्ट, यश नेगी, प्रथमेश पंवार, पनवर, कपिल बिष्ट, माही, तलत, शुभि वर्मा, अवनी पाल, सौम्या, अपूर्वा, आस्था, अनुष्का, नंदनी, यशस्वी पुरोहित, कल्पना, नवनीता पंवार, सानिया, प्रतिभा, अर्चना, अंकित, आयुश गौड़, वैभव, अमन और योगेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि मानसी रावत, आनिया, दिया भट्ट, कृतिका तिवारी और अर्चना नेगी ने रजत पदक प्राप्त किया।
इस मौके पर पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, सुधा बिष्ट, चंद्रकला खंडूड़ी, ऊषा रावत, जयदीप झिंक्वाण, डा. डीएस नेगी, डा. पीपी पुरोहित, कोच शुभम शाह, निमिषा वर्मा, सुभांगिनी शाह, राजेश कुमार, आयुष चौहान, चंदन सिंह पंवार, अंकुर वर्मा, कविता नेगी, खिलाफ सिंह गड़िया, अंजनी पुरोहित और रचयिता पंवार आदि मौजूद थे। वहीं, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पहली बार गोपेश्वर में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई दी।