फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बीते नहीं खुली डुंग्री और कुलिंग की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली तहसील के सोल पट्टी, डुंगी, लाटू धाम वाण और कुलिंग की सड़कें 15 दिनों से बंद पड़ी हैं। विभाग इन सड़कों को खोलना तो दूर क्षतिग्रस्त सड़कों और बहे पुलों की जगह वैकल्पिक व्यवस्थाएं तक नहीं कर पाया है। मार्ग न खुलने पर गांवों में जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही नहीं जंगल के रास्तों और 10 किमी पैदल चलकर थराली पहुंच रहे हैं। वहीं लोनिवि ने दस अगस्त तक सभी रास्तों को खोलने की बात कही है।
विज्ञापन

15 जुलाई की रात को थराली के डुंग्री और रतगांव सहित सोल पट्टी के 24 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग थराली-डुंग्री-रतगांव क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां प्राणमति से लेकर रतगांव तक मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है जबकि रतगांव में मोटर पुल बह गया था। यहां अभी तक पैदल आवागमन की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। लोग चट्टानी और जंगली रास्तों से 10 किमी से अधिक पैदल चलकर थराली पहुंच रहे हैं। यही हालात देवाल-लोहाजंग-वाण का भी है। यहां कुलिंग और वाण में दो मोटर पुल और 300 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है लेकिन 15 दिन बाद भी लोक निर्माण विभाग कुलिंग में वैली ब्रिज नहीं बना पाया है। कुलिंग में वैली ब्रिज बनने के बाद ही बही सड़क का पुनर्निर्माण होना है। देवाल की प्रमुख उर्मिला बिष्ट, थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, विनोद रावत आदि का कहना है कि सड़कें नहीं खुलने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने गांवों में रसद की किल्लत की आशंका को देखते हुए सोल पट्टी और कुलिंग, वाण में हेली सेवा से राशन सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की मांग की। दूसरी ओर लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि प्राणमति में चट्टान कटिंग का काम चालू है। चार अगस्त तक यहां सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुलिंग में वैली ब्रिज निर्माण के लिए सामग्री पहुंचा दी गई है। यहां ब्रिज बनने के बाद आगे सड़क का पुनर्निर्माण शुरू हो पाएगा। यहां सड़क दस अगस्त तक खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें