फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनी गांव में प्रमुख वन संरक्षक ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने पैनी गांव के समीप पौधरोपण किया। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सौ से अधिक पौधों का रोपण किया।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग की ओर से हरेला पर्व के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख वन संरक्षक ने पौधरोपण के बाद जोशीमठ क्षेत्र में वन प्रभाग की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत जगह-जगह बनाए गए डंपिंग जोन का निरीक्षण भी किया। जोशीमठ में वन अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि फूलों की घाटी में पनप रहे खरपतवार पॉलीगोनम को पूरी तरह से नष्ट किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय पार्क के निदेशक मान सिंह, मुख्य वन संरक्षक एसपी सिंह, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी टीएस साईं, धीरेंश चंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पर्श गंगा अभियान के तहत रोपे पौधे
देवाल। स्पर्श गंगा अभियान के तहत तुनेड़ा मंदिर परिसर में 200 पौधे रोपे गए। अभियान के संयोजक मंडल में शामिल दीपा जोशी, मंजू परिहार और नंदी कुनियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तुनेड़ा के शिव मंदिर के आस-पास देवदार, बांज सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस मौके पर कमला देवी, जानकी देवी, प्रदीप सिंह, भावना देवी, गोविंदी देवी, हरीश राम, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहे। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें