फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में मलबा आने से छह घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब छह घंटे बाद खुला। हाईवे खुला तो पांडुकेश्वर और लामबगड़ बाजार में रोके गए सभी 1282 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। हाईवे लामबगड़ में खस्ता हालत में पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को भारी बारिश के दौरान करीब दो बजे मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था। रविवार को सुबह छह बजे जैसे ही हाईवे पर यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में यात्रा वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे बंद होने पर प्रशासन ने बदरीनाथ जाने वाले 652 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर में और बदरीनाथ की यात्रा कर लौट रहे 630 तीर्थयात्रियों को लामबगड़ बाजार में ही रुकवा दिया। इसके बाद गोविंदघाट पुलिस थाने की सूचना पर सुबह छह बजे मेकाफेरी कंपनी के मजदूर और मशीनें मलबा हटाने के लिए पहुंची। सुबह सात बजे बारिश बंद होने के बाद हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और आठ बजे हाईवे खोल दिया गया। हाईवे खुलने के बाद पांडुकेश्वर और लामबगड़ बाजार में रोके गए सभी तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए। लामबगड़ में प्रत्येक दिन चट्टान से मलबा आने के कारण हाईवे बंद हो रहा है। लामबगड़ नाले में भी बोल्डरों के ऊपर से ही यात्रा वाहनों की आवाजाही हो रही है। गोविंदघाट थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में यात्रा वाहनों की आवाजाही रुक-रुककर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें