फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पार्क की गाड़ियां तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। हवाई पट्टी के समीप रात को खड़े किए वाहनों में एक सिरफिरे युवक ने तोड़फोड़ की। वाहन मालिकों की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात को बीआरओ ऑफिसर मेस और हवाई पट्टी के बीच लोगों की ओर से सड़क पर पार्क की गई सात कार और एक स्कूटी के शीशे किसी ने तोड़ दिए। कार के शीशे टूटने की आवाज पर आस पास के लोग बाहर आए और वहां एक युवक को देख। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जगदीश रावत (22) निवासी कुंडडुंग्रा कर्णप्रयाग बताया। पुलिस चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से बीमार लगता रहा है। युवक के परिजनों को बुलाया गया है। वाहन स्वामियों की लिखित तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें