फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आफत, घरों व दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में बीते शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से जहां लोगों ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। शनिवार तड़के से नगर क्षेत्र में दिन भर बारिश जारी रही। कई स्थानों पर सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में कई घरों में पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कों पर बने गड्ढों के पानी भरने से कई बार दुपहिया वाहन सवार गिरते गिरते बचे। बरसात के कारण कई कॉलोनियों और गली-मोहल्ले की सड़कें तालाब बन गई। खासकर निचले इलाकों में कई लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी निचले क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ी। इस दौरान दिनभर गंगा के घटते बढ़ते जलस्तर से भी लोग चिंतित दिखे।
विज्ञापन

वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के दोनों ओर बसी बस्तियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। कई स्थानों पर बारिश की वजह से नालियों के चोक होने से कई जगह पानी ओवरफ्लो होने से सड़कें जलमग्न रही। देहरादून रोड तिराहा, चंद्रभागा पुल के आसपास मुनिकीरेती में खारास्रोत पुलिया समेत कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे जलभराव के कारण स्थानीय लोगों व कांवड़ यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें