फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को राह दिखाना सच्ची समाजसेवा : बालकृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

श्री हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की ओर से समाजसेवी और विद्यालय संस्थापक स्व. मांगेराम अग्रवाल की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ऋषिकेश रोड़ स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्व. मांगेराम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संसदीय कार्य और गन्ना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि समाज के प्रखर चिंतक स्व. मांगेराम अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों के कारण अपनी अलग पहचान बनाई। विशिष्ट अतिथि पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के जाने के बाद भी उनकी शिक्षाएं समाज को संदेश देती हैं। कहा कि समर्पित भाव से समाज को राह दिखाना सच्ची समाजसेवा है।
स्व. मांगेराम के पुत्र राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के काम करने की सीख उन्हें उनके पिता ने दी। उन्होंने पिता की सामाजिक शिक्षाओं से जुड़े संस्मरण सुनाए। एम्स ऋषिकेश निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए शिक्षा अनिवार्य है। स्व. मांगेराम ने क्षेत्र में कई विद्यालय खोलने में अपनी भूमिका निभाई जोकि सराहनीय है। कार्यक्रम में स्व. मांगेराम की धर्मपत्नि धर्मो देवी, हेमचंद लोहनी, ताराचंद अग्रवाल, गिरधारी लाल कनौडिया, शशिकांत दीक्षित, ईश्वरचंद अग्रवाल, नरेश बंसल, राजन गोयल, करन बोरा, श्रवण प्रधान, प्रेम बडाकोटि मौजूद थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय कामों के लिए मिला सम्मान
स्व. मांगेराम अग्रवाल की पुण्यतिथि के मौके पर हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से उल्लेखनीय काम करने वालों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में 114 वर्षीय रत्नादेई, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले डॉ. सीएल कोहली, समाजसेवी राम अवतार रावत और साहित्यकार डॉ. विक्रम अलंकार का नाम शामिल है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
भारी बारिश के बावजूद स्व. मांगेराम को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। मुख्य रूप से राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शुचि रोशनलाल अग्रवाल, महेश गुप्ता, लच्छीराम लोधी, नरेंद्र नेगी, सुबोध जायसवाल, गगन नांरग, संपूर्ण थपलियाल, देवेंद्र नेगी, सुरेंद्र वर्मा, संपूर्ण रावत, बुद्धि शर्मा, भारत गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, करमा पहलवान, राजन गोयल, पीयूष अग्रवाल, शशी बाला अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, उपकार अग्रवाल, विपिन पंत, राजकुमार, प्रदीप धस्माना, सविता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें