ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
गोरखाली सुधार सभा की ओर से कारगिल शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने शहीद मनीष थापा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बृहस्पतिवार को सभा की अध्यक्ष माया घले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित शहीद स्मारक में एकत्रित होकर कारगिल शहीद मनीष थापा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 19 वर्ष पूर्व भारत, पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान वीर सैनिक मनीष थापा ने बहादुरी से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपनी शहादत से देश ही नहीं अपने प्रदेश व नगर का नाम रोशन किया गया। कहा कि ऐसे वीर जवान शहीद होकर हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं।
इस अवसर पर मुकेश थापा, मनोज थापा, स्वदेश उपाध्याय, धन बहादुर, सुनील शाही, मानवी थापा, हर्षिता थापा, सरोज डिमरी, कविता शाह, विष्णु क्षेत्री, ज्योति सजवाण, लक्ष्मी सजवाण, दुर्गा देवी, टीकाराम खत्री, अनीता पंवार, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे। उधर, रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा कारगिल शहीद दिवस पर शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शूरवीर सिंह बिष्ट ने छात्रों को देश के प्रति देशप्रेम की भावना को जागृत करने को प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं को चलचित्र के माध्यम से कारगिल युद्ध के सैनिकों के पराक्रम से रूबरू कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, मनोज, संजीव, शोभित आदि मौजूद थे।