फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरांखड वीर सपूतों की भूमि: प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

लायंस क्लब और ओम टीवीएस संस्थान की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर में दुपहिया रैली का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। रैली को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने शहीद मनीष थापा, शहीद कैप्टन अमित सेमवाल, शहीद विकास गुरुंग के परिवारजनों को सम्मानित किया। इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों और उनके परिवारों को नमन करता हूं। उत्तराखंड वीर सपूतों की भूमि है। सैन्य इतिहास में ऐसे असंख्य मुकाम हैं, जब उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अपनी शौर्य एवं पराक्रम को नई ऊंचाइयां दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बताया कि कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और आखिरकार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और भारत विजय हुआ। कहा कि कारगिल युद्ध को 19 साल बीत चुके हैं, लेकिन इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की दिलेरी की दास्तां आज भी देशवासियों की जुबां पर है। टीवीएस के प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि रैली मेन बाजार से होते हुए तिलक रोड, रेलवे रोड स्थित शहीद मनीष थापा स्मारक पर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए देश के प्रति अपने जज्बे का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हर गिरि, लायंस क्लब के अध्यक्ष अतुल जैन, हिमांशु अरोड़ा, शहीद अमित सेमवाल के पिता ताराचंद सेमवाल, शहीद मनीष थापा के भाई मनोज थापा, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, अभिनव गोयल, मयंक गुप्ता, प्रशांत चंदानी ,सुदामा सिंघल, निशांत मलिक, संजीव गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो ने अमर शहीद को किया याद
भाजयुमो ऋषिकेश मंडल ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रेलवे रोड स्थित शहीद मनीष थापा स्मारक पर अमर शहीद को याद किया व श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष अंकित पांडे, शिवम शर्मा, किशन, सतीश सिंह, नितिन सक्सेना, शिवकुमार गौतम, रूपेश गुप्ता, प्रभाकर शर्मा, सौरभ, चंद्रेश्वर, राजेंद्र बिष्ट, ललित कटारिया, मनोज गुप्ता, जॉनी लांबा, अंकुर प्रजापति, रजत कुमार, जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर मैत्री स्वयंसेवी संस्था की ओर से कारगिल में शहीद हुए जवानों को जौलीग्रांट में शौर्य दीवार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों में नागेंद्र रतूड़ी, राजेंद्र जोशी, रितु रतूड़ी, विनीता बमराड़ा, विनीता सेमवाल, ममता थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें