फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन हुआ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बारिश के बीच टोंस और यमुना नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने पर पछवादून की चार जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन ठप हो गया। डाकपत्थर बैराज से लगातार फ्लड को पास किया जा रहा है। सिल्ट की मात्रा कम होने पर ही बिजली उत्पादन शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार की देर रात से जारी बारिश के बीच नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से रात दो बजे से 33.72 मेगावॉट के ढकरानी और 51 मेगावॉट के ढालीपुर पॉवर हॉउस में बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है, जबकि दोपहर 1:20 बजे से 120 मेगावॉट के खोदरी और 240 मेगावॉट के छिबरो पॉवर हॉउस में बिजली उत्पादन ठप पड़ा है। महज कुल्हाल पावर हाउस से ही वर्तमान में उत्पादन मिल पा रहा है। देर रात भी इन पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

वहीं, महाप्रबंधक इरसाद अली ने बताया कि नदियाें में गाद की मात्रा काफी बढ़ी हुई है। इसके कम होने पर ही बिजली उत्पादन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें