ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कारगिल विजय दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शौर्य दिवस पर एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय परिवार ने शौर्य दीवार पर मोमबत्ती जला अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा सैनिक किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का बेटा होता है। अमर शहीद युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस मौके पर कैप्टन डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. अनीता तोमर, डॉ. आरएस गंगवार, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. वीरेंद्र जोशी, डॉ. सीमा, डॉ. आरके जोशी, डॉ. आरपी बडोनी, डॉ. दीप्ति, डॉ. राकेश, डॉ. माधुरी, डॉ. आशाराम, डॉ. पूजा, छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री, अंडर ऑफिसर हर्षित, सोमपाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर ने भी शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जला शहीदों को नमन किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनीष दत्ता, गगन सेठी, संदीप मोंगा, डॉ. प्रवेश शर्मा, अतुल चावला, दिनेश जायसवाल, उमाकांत अग्रवाल, डॉ. रोहित तोमर, गगन दुआ, डॉ. नरदेव शर्मा , रजत अरोरा, हेमचंद सकलानी आदि मौजूद रहे।
सेलाकुई सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों ने निर्माणाधीन शहीद मेमोरियल सेंटर सैनिक मिलन केंद्र में शहीदों के पुष्प अर्पित कर नमन किया।
उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारत के शहीद सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटा दी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद बलूनी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सुखराम सिंह रावत, लाल बहादुर थापा, शमशेर सिंह, जंग बहादुर थापा, जीत बहादुर, प्रकाश भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, गणेश चंद्र सकलानी, रविंद्र रमोला, शूरवीर सिंह चौहान, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।