फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर का डीएसडब्ल्यू बोर्ड गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर डीएसडब्ल्यू बोर्ड का गठन कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व बिड़ला परिसर के डीएसडब्ल्यू पद पर बदलाव करते हुए प्रो. पीएस राणा को जिम्मेदारी दी थी। कुलपति के अनुमोदन पर प्रो. राणा ने बोर्ड का गठन कर दिया है। दूसरी ओर डा. आशुतोष गुप्ता को सहायक मुख्य नियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को बिड़ला परिसर के 14 सदस्यीय डीएसडब्ल्यू बोर्ड की घोषणा की गई, जिसमें प्रो. एससी भट़्ट, प्रो. ओके बेलवाल, प्रो. एके पोखरियाल, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. डीएस बिष्ट, डा. मोहन पंवार, डा. अनिल नौटियाल, डा. भारती चौहान, डा. विजय ज्योति, डा. जेपी मेहता, डा. रमेश राणा, डा. घनश्याम ठाकुर, डा. ममता आर्य व डा. महेंद्र बाबू को सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें