फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से किया गया विद्यालय परिसर में पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज डुंग्री-मैकोट में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और गणजेश्वर जन विकास समिति की ओर से कार्यक्रम में सहयोग दिया गया। विद्यालय परिसर के साथ ही आसपास बांज, बुरांस, अमरूद, आंवला सहित कई अन्य प्रजातियां के करीब सौ पौधों का रोपण किया गया। छात्र-छात्राओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवी प्रसाद खाली ने कहा कि समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से विभिन्न समस्याओं को उजागर करने के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी कर रहा है। गणजेश्वर जन विकास समिति के सचिव ताजबर सिंह भंडारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। इस मौके पर लखपत सिंह नेगी, डा. प्रेम प्रकाश पुरोहित, आरपी सती, खिलाफ सिंह गड़िया, चंदन पंवार, विनय हटवाल, बलवंत सिंह पिमोली, रचयिता पंवार, सत्येश्वरी खत्री, किरन नेगी, अंजना पुरोहित, रुचि राणा, जयदीप सिंह झिंक्वाण, विनोद रावत और बबीता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें