फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी में रखें सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत उपभोक्ताओं को पेश न आए, इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने मंगलवार को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें पर्याप्त स्टॉक जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेट्रोल वाहनों को यात्राकाल में हरिद्वार में नहीं रोकने के लिए डीएम देहरादून के माध्यम से हरिद्वार के जिलाधिकारी को पत्र भेजने की बात भी कही है। दूनमार्ग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने संचालकों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसमें शिवभक्तों की बेतहाशा आमद के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या आम बात है। ऐसे में स्थानीय उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर भराने के लिए कहा जाए। एजेंसी में पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था भी अभी सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में मौजूद आईओसी के सेल्स ऑफिसर सुधीर कश्यप से कहा कि वह कॉरपोरेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं को इस बाबत मोबाइल फोन पर संदेश भिजवाएं। मौके पर पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय सुनील देवली, पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश विजय डोभाल, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन, संजीव गोयल, जगमोहन सकलानी, नवदीप नागलिया, रजनीश शर्मा, अभिनव गोयल, अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें