फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नहीं मिल पाएगी निजमूला घाटी के ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बजट के अभाव में पीएमजीएसवाई पोखरी ने बिरही-निजमूला-पगना सड़क को खोलने से हाथ खड़े कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन से आपदा मद से 30 लाख रुपये की मांग की गई है। यदि धनराशि मिल जाती है तो यहां चार सौ मीटर तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब एक माह का समय लगेगा। वहीं मार्ग बंद होने की स्थिति में 10 गांवों ग्रामीणों को जंगल और क्षतिग्रस्त रास्तों से ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
22 जुलाई को गौंणा गांव के पास मोटर पुल पर चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर जाने से सड़क बंद हो गई थी। भारी बारिश से पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए। तब से तड़ागताल, गौंणा, धारकुमाला, पठेला, दुर्मी, पगना, पाणा, ईराणी, झींझी ओर सिरमूला गांव के ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए जंगल के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ईराणी गांव निवासी दिनेश नेगी का कहना है कि ईराणी से पगना गांव तक पैदल रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। झींझी गांव निवासी राजे सिंह का मकान क्षतिग्रस्त पड़ा है। 12 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर चमोली तहसील पहुंचना पड़ रहा है। पाणा गांव निवासी रंजीत कुमार, भरत सिंह, प्रेम फस्त्रवाण, गजेंद्र रावत और महेंद्र सिंह का कहना है कि घाटी को यातायात से जोड़ने वाला यह एकमात्र मोटर मार्ग है, लेकिन सड़क बिरही से गौंणा गांव तक बदहाल में है। जगह-जगह मलबा और बोल्डर पड़े हुए हैं। शासन-प्रशासन को जल्द सड़क का सुधारीकरण करवाना चाहिए। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई राजकुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त मोटर पुल अब वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां नई सड़क ही बनाई जाएगी। जिला प्रशासन से आपदा मद में धनराशि मिले तो यहां जल्द छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र सड़क खोलने का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा मद से मांगी धनराशि के संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। - मोहन सिंह बर्निया, एडीएम, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें