फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी सूमो, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। थराली-कुराड़ मोटर मार्ग पर ढूंगाखोली गांव के निकट एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी थराली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ढूंगाखोली के प्रधान पति नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थराली-कुराड़ मोटर मार्ग पर सगवाड़ा के जय सिंह (पुत्र माधो सिंह) की सूमो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान चालक छिटक कर पहाड़ी पर अटक गया। ग्रामीणों की मदद से जय सिंह को निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डा. पूनम टम्टा ने बताया कि जय सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें