फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला : पदम सभापति कमल उपसभापति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति श्यामपुर के पंचवर्षीय चुनाव में पदम सिंह सभापति और कमल सिंह उपसभापति चुने गए। कोऑपरेटिव सोसाइटी के निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को हुए सभापति और उपसभापति पदों के दावेदारों के लिए मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि समिति के दोनों पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। दोपहर बाद नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद मतदान हुए। घोषित चुनाव परिणाम के तहत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पदम सिंह को आठ मत पड़े जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र रावत को चार मत पड़े।
इसके अलावा उपसभापति पद के प्रत्याशी कमल सिंह राणा को आठ और दूसरे प्रत्याशी भगवान सिंह को चार मत पड़े। बताया कि इसके अलावा समिति की ओर से जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के तौर पर छह सदस्यों को नामित किया गया, जिसमें केएस राणा, प्रताप सिंह, भगवती प्रसाद सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद तिवाड़ी, राय सिंह, सुनील कुमार आदि हैं। इस अवसर पर समिति के सचिव प्रताप पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप पर निकाला विजय जुलूस
समिति के सभापति और उपसभापति चुनाव परिणाम आने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला। समर्थकों ने झूमते, नाचते हुए फूलमालाओं के साथ विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें