फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचने को तंबाकू से करें परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में वर्ल्ड हेड एंड नैक कैंसर डे के उपलक्ष्य में साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन कैंसर जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रदर्शनी और सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में बॉयोसांइस के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष दंत रोग डॉ. अभिषेक कंडवाल ने कहा कि धूम्रपान, तंबाकू सेवन और शराब आदि कैंसर रोग के प्रमुख कारण होते हैं। युवाओं को इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. कंडवाल ने कहा कि जागरूकता से भी बचाव है। बताया कि मंगलवार को डॉ. विपुल नौटियाल नर्सिंग कॉलेज और बुधवार को डॉ. अंशिका अरोड़ा मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कॉलेज में कैंसर के विषय में जानकारी देेंगे। बृहस्पतिवार को सीआरआई निदेशक डॉ. सुनील सैनी और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डीन डॉ. मुश्ताक अहमद कैंसर पर व्याख्यान देंगे। इसके अलावा दंत विभाग में 23 से 27 जुलाई तक मुंह के कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग और काउंसिलिंग होगी। सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में हेड एंड नैक कैंसर का निशुल्क स्क्रीनिंग कैंप भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें