फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो-वोल्टेज पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसडीओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज पर बहादरपुर राजावाला के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने यूपीसीएल के सेलाकुई स्थित दफ्तर पर एसडीओ का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल नौटियाल के नेतृत्व में लोगों ने एसडीओ का घेराव कर कहा कि बहादरपुर राजावाला रोड स्थित भागीरथ कॉलोनी में बीते एक माह से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस कारण कॉलोनी के करीब 50 परिवारों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं। शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। बल्ब की रोशनी दिए के समान नजर आती है। दोपहर के समय दिन में कई बार रोस्टिंग की जाती है। इससे भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं होती तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। एसडीओ का घेराव करने वालों में मनोज पंवार, नरगिस, सुरजीत सिंह, हरीश कुमार, खड़क सिंह, करण सिंह, मंगू सिंह, अनुज गुप्ता, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि मामले में जेई को निर्देशित कर शीघ्र बिजली आपूर्ति को सामान्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें