फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीयू की लापरवाही मेडिकल के छात्रों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड तकनीकी विवि देहरादून की लापरवाही मेडिकल के छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। विवि ने एमबीबीएस फाइनल सप्लीमेंटरी परीक्षा के एक माह बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किया है, जिससे छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पाया है। इस देरी के चलते छात्र-छात्राएं जेआरशिप (जूनियर रेजीडेंट) और सेवा देने में पिछड़ जाएंगे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के वर्ष 2013 बैच के 28 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की सप्लीमेंटरी परीक्षा विगत 15 जून को निपट गई थी। परीक्षा उत्तराखंड तकनीकी विवि करवा रहा है। अमूमन 10 दिन के भीतर परीक्षाफल घोषित हो जाता है, लेकिन एक माह बाद भी छात्र-छात्राओं को रिजल्ट नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत से मुलाकात कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि रिजल्ट में देरी से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ने साक्षात्कार और इंटरनल परीक्षा के अंक भेजने में देरी की है। अब दोनों प्राप्तांक मिल गए हैं। जल्द रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। - डा. यूएस रावत, कुलपति, तकनीकी विवि उत्तराखंड

15 जून को परीक्षा समाप्त होने के बाद 18 जून को सारे नंबर और कॉपियां विवि के सुपुर्द कर दी गई थी।
प्रो. अमित सिंह, परीक्षा नियंत्रक मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें