फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों की आ र्थिकी मजबूत करेंगे बोअर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
विज्ञापन

प्रदेश में पशुपालकों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अब साउथ अफ्रीका में पाई जाने वाली बकरी की नस्ल (बोअर) की ब्रीडिंग तैयार की जाएगी। उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसके लिए ऋषिकेश (पशुलोक) में भेड़ बकरी प्रदर्शनी इकाई बनाई गई है। फिल्हाल इस नस्ल के दो नर व छह मादा ब्रीडिंग के लिए पशुलोक में लाए गए हैैं। बताया गया कि यह नस्ल बहुत तेजी से ग्रोथ करती है। करीब पांच महीने में ही इस नस्ल का बच्चा 25 किलोग्राम तक का हो जाता है।
उत्तराखंड में भेड़ और बकरी पालक काफी संख्या में हैं, तो ऐसे में यह नस्ल उनके लिए आर्थिक लाभ के लिए वरदान साबित हो सकती है। इस नस्ल की मादा अधिकतर दो बच्चे जन्मती हैं। खास बात यह कि इस नस्ल की बकरी का मांस 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र गर्ग व पशुधन प्रसार अधिकारी सतीश पैन्यूली ने बताया की इस नस्ल की बकरियां हर प्रकार के वातावरण ठंडा या गर्म में आसानी से ढल जाती हैं और अन्य बकरियों की तुलना में बहुत कम समय में इनका भार बहुत अधिक हो जाता है। इनमें बीमारी रोधक क्षमता अधिक होती है, जिस कारण इन्हें आसानी से पाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में यह नस्ल काफी फायदेमंद होगी। जिससे राज्य के पशुपालक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
विज्ञापन


मांस उत्पादन के लिए होता है नस्ल का पालन
डॉ. गर्ग ने बताया कि बोअर शब्द डच भाषा से लिया गया है। जिसका आसय किसान होता है। बताया कि इस नस्ल की बकरी का पालन अधिकतर मांस उत्पादन के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


पौधरोपण कार्यक्रम आज
श्यामपुर। अहं ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट वीरपुरखुर्द की ओर से संचालित शिव गंगा धाम आश्रम में सोमवार को यज्ञ एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी शिरकत करेंगे। योगी करणपाल महाराज ने बताया कि पर्यावरण संवर्धन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। इस अवसर पर सरिता योगी, रवि भटनागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें