ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की बी और सी प्रमाणपत्र की परीक्षाएं आयोजित की गई। इस दौरान सात परीक्षार्थी बी प्रमाणपत्र की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डोईवाला महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा रविवार सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। परीक्षा प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि बी प्रमाणपत्र के लिए कॉलेज में पंजीकृत 50 परीक्षार्थियों में से 43 परीक्षा देने पहुंचे। जबकि सी प्रमाणपत्र के लिए पंजीकृत सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए
एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में प्रतिभाग करने पर ए प्रमाण-पत्र विश्वविद्यालय स्तर पर दिया जाता है। जबकि बी और सी प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर आंसर शीट को यूनिवर्सिटी भेजा जा रहा है। परीक्षा सुचारु कराने में डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. अंजलि वर्मा, नवीन आर्य आदि ने सहयोग किया।