फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली एलबम घुंगरी बौजी का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

गढ़वाल महासभा के बैनर तले गढ़वाली एलबम घुंगरी बौजी का लोकार्पण किया गया। अलबम में प्रेम, पहाड़ की संस्कृति, पलायन आदि विषयों पर आधारित गीतों को संकलित किया गया है। शनिवार को मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में एलबम का महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, फिल्म निर्माता रज्जी गुसाईं ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। गायक विनोद सती ने बताया कि उनके नए गीत संग्रह में विभिन्न विषयों को समाहित किया गया है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि संजीव चौहान ने कहा कि राज्य की बोली भाषा के संरक्षण में लोकगीतों व लोक कलाकारों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के साथ ही घरों में आंचलिक भाषा को व्यवहार में लाने का आह्वान किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेगी ने कहा कि लोकभाषा व संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में लोकभाषा का पाठ्यक्रम लागू करना जरूरी है। मौके पर गायक धूम सिंह रावत, सूर्यप्रकाश गैरोला, उत्तम सिंह असवाल, संजय बिष्ट, स्पर्श सहगल, अनुभूति जोशी, प्रियंका रावत, जतिन बिष्ट, राहुल कंडवाल, शालिनी भंडारी, प्रियंका कुकरेती, निधि शर्मा, शिवानी पंवार, मीनाक्षी राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें