कर्णप्रयाग। गरीब नि:शुल्क उज्ज्वला योजना तहत मिलने वाले रसोई गैस कनेक्शनों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक साल से दस्तावेज जमा करने के बावजूद एजेंसी संचालक केवल आश्वासन दे रहे हैं।
पाडली के गणेश लाल का कहना है कि पिछले एक साल से उज्ज्वला योजना के तहत सभी दस्तावेज कर्णप्रयाग की इंडेन गैस एजेंसी में जमा किए हैं, लेकिन आजतक कनेक्शन नहीं मिला। बणगांव के त्रिलोक लाल का कहना है कि छह माह पूर्व उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक नहीं मिला। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि केंद्र की उज्ज्वला योजना के तहत चयनित सभी 200 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया जा चुुका है, जिनके आवेदन जमा हैं उन्हें राज्य योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।