फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कीड़ा जड़ी तस्करी में पुलिस पर लगाया षड़यंत्र का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कीड़ा जड़ी (यारसागंबू) की अवैध तस्करी के मामले में वाण गांव के हयात सिंह ने नारायणबगड़ पुलिस चौकी पर षड़यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। हयात सिंह ने मामले में चमोली पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नारायणबगड़ पुलिस द्वारा जहां एक व्यापारी के साथ सांठगांठ कर 703 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद कर उसके पिता को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मात्र 108 ग्राम कीड़ा जड़ी ही सार्वजनिक की है। पुलिस की कीड़ा-जड़ी की तस्करी के लिए क्षेत्र में आए व्यक्ति के साथ भी सांठगांठ है। इधर, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें