फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी महंत जमनागिरी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

देवीथला कटापत्थर से लापता महंत जमनागिरी महाराज का नौ दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को उनके शिष्य दिगंबर राज गिरी ने तहसील परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
दिगंबर राज गिरी ने आरोप लगाया कि नामजद मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। दिगंबर राज गिरी ने कहा कि नामजद आरोपी पहले भी महंत के साथ मारपीट और संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर चुके हैं। इस बाबत महंत जमनागिरी महाराज की ओर से उक्त लोगों से जान का खतरा जताते हुए पुलिस को 28 शिकायती पत्र प्रेषित किए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महंत के लापता होने के नौ दिन बाद भी आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। दिगंबर राज गिरी का आरोप है कि अब आरोपी अब उन्हें भी अपहरण और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दिगंबर राज गिरी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तार और महंत जमनागिरी महाराज नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, देवीथला कटापत्थर स्थित मंदिर के महंत जमनागिरी महाराज बीती नौ जुलाई की रात से लापता हैं। इस बाबत शिष्य दिगंबर राज गिरी ने गांव निवासी नौ लोगों के खिलाफ डाकपत्थर पुलिस चौकी में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं ग्रामीण दिगंबर राज गिरी पर अपने गुरु जमनागिरी को छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत चौकी इंचार्ज डाकपत्थर शमशेर अली ने बताया कि महंत की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें