फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदेरे के उफान में बहा ग्रामीण, अस्थायी पुलिया बनाने का कर रहे थे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। रतगांव को ढाडरबगड़ के जोड़ने के लिए अस्थायी पुल बनाते वक्त एक ग्रामीण किचगाड़ गदेरे के उफान में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को रतगांव और बुरसोल के ग्रामीण लकड़ी का अस्थायी पुल बना रहे थे। इसी दौरान रतगांव निवासी सुजान सिंह पुत्र नैन सिंह का पैर फिसल गया और वह किचगाड़ गदेरे में बह गया। बुरसोल के प्रधान रणजीत सिंह ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी, जिस पर पहले पुलिस की टीम थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र जखमोला के नेतृत्व में पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि गदेरे का बहाव तेज होने से व्यक्ति का पता नहीं चल पा रहा है।
आपदा प्रबंधन टीम के मुख्य प्रशिक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी थराली ने 16 जुलाई को ग्रामीणों को बताया था कि वे नदी में न जाएं और न ही अपने प्रयास से नदी पर कोई पुल बनाएं बावजूद ग्रामीणों ने गदेरे में पुल बनाने का प्रयास किया। उपजिलाधिकारी रोहित मीणा के साथ तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें