नारायणबगड़। मंगलवार रात को हुई बारिश से निर्माणाधीन मींग गदेरा-डांगतोली-सनेड़ मोटर मार्ग का मलबा बहकर भिड़तोली तोक में पहुंच गया, जिससे पांच से अधिक परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से तोक निवासी सुरेंद्र सिंह की मकान और गोशाला में मलबा घुस गया, जबकि गंगाराम, अवतारी राम, रमेश राम, विजयराम आदि की आवासीय मकानों के लिए खतरा बना है। ग्रामीण सुरेंद्र धनेत्रा ने बताया कि मलबे से मींगगदेरे से बाजार की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।