फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणकंडियाल की बेटी ने सर्बिया में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के रणकंडियाल गांव की बेटी दिव्या पंवार ने सर्बिया में आयोजित गोल्डन ग्लव वोजवोदिना युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। दिव्या की इस सफलता पर ग्रामीणों व क्षेत्र के निवासियों ने खुशी व्यक्त की है। दिव्या अभी रोहतक में सीनियर गोल्डन ग्लव प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

रणकंडियाल गांव के राम सिंह पंवार की बेटी दिव्या पंवार (17) ने सर्बिया में आयोजित गोल्डन ग्लव वोजवोदिना युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। दिव्या ने 54 वर्ग किलोग्राम बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबले में दिव्या ने सर्बिया की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। दिव्या ने फोन पर बताया कि अभी उसका लक्ष्य गोल्डन ग्लव वोजवोदिना सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करना है। वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। दिव्या नेशनल स्तर की स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीत चुकी है। जबकि इसी वर्ष मई में रोहतक में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। दिव्या के पिता राम सिंह पंवार भोपाल पुलिस के सिपाही हैं, जबकि माता बीरा पंवार गृहणी है। गढ़वाल विवि में तैनात दिव्या के मामा गजपाल सिंह चौहान ने कहा कि दिव्या को बचपन से ही बॉक्सिंग का शौक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें