फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग हाइेवे के द्रौणगिरी के पास मलबा आने से भट्टनगर गांव में एक मवेशी की मौत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग हाईवे पर द्रोणागिरी के समीप बरसाती मलबा कॉजवे को तोड़ते हुए भट्टनगर गांव की सीमा में जा घुसा, जिससे भट्टनगर-रानौं मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। आवासीय मकानों और खेतों में मलबा आने से ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में आने भगवती प्रसाद की गोशाला में बंधी भैंस मर गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक जगदीश ओलिया, एसडीआरएफ के जवानों और ग्रामीणों ने राहत बचाव का कार्य किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर समुचित मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम जीआर बिनवाल ने मौके का जायजा लेते हुए नगर पालिका, लोनिवि, एनएच और जल संस्थान के अधिकारियों को बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें