फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ समाज को पर्यावरण की शुद्धता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

हरेला का पर्व पछवादून में धूमधाम से मनाया गया। बाबा भूमनशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने रुद्रपुर स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर में पौधे रोपे। वन विभाग के सहयोग से छात्रों ने आम, लीची, अमरुद, हरड़, बेल, तुलसी, नीम, आंवला समेत 40 फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस मौके पर प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह भंडारी, नीरज कुमार, सोहनवीर, बलवीर, ऋचा, सपना, रीना, स्वाती, हेमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
महिला जागृति स्वयं सहायता समूह ने ढकरानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पौधरोपण किया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बसंती शर्मा, रेखा कश्यप, शबाना, अंजूम, वरीशा, बबीता, मेनका, सीमा पाल, रीना देवी, बबली देवी, सरोज देवी, पूरजा, रेशमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुनाद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने ग्राम समाज की बंजर भूमि पर आम, पीपल, कटहल, अमरूद, आड़ू के 50 पौधे रोपे। प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण की शुद्धता जरूरी है। लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर पवन डोगरा, राजेश गुलेरिया, संगीता डोगरा आदि मौजूद रहे।
चकराता वन प्रभाग के कालसी वन परिसर में भी पौधरोपण का आयोजन किया गया। जहां कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिल आंवला, अनार, रीठा, आम के 100 पौधे रोपे। शुभारंभ व्यास भूड़ की ग्राम प्रधान सरोज जाशेेेऔर डीएफओ दीप चंद आर्य ने किया। कार्यक्रम में प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर रेंजर बीडी सकलानी, वन दरोगा, मंगलदास, राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पछवादून विकास मंच ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला के छात्रों के साथ मिल स्कूल परिसर में पौधे रोपे। प्रधानाध्यापक सुरेश पाल और मंच संयोजक अतुल शर्मा ने छात्रों को वृक्षों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। साथ ही छात्रों से घर के आसपास दो पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर मनोज राठौर, सुनील तोमर, गुलफाम अहमद, संजीव कुमार, रजनी, ऊषा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें