फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने दो घंटे ब्लॉक में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण के विरोध में चकराता ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय में दो घंटे तक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर बीडीओ के स्थानांतरण के नहीं रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधानों ने कहा कि छह माह के अंतराल में ही खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया। बीडीओ के पदभार संभालने के बाद से क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई। ब्लॉक प्रशासन की कार्यप्रणाली में भी सुधार आया। लेकिन कुछ लोगों बीडीओ के खिलाफ झूठी शिकायतें उच्चाधिकारियों से की हैं। इसके चलते बीडीओ का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण नहीं रुकने तक प्रधानों का आंदोलन जारी रहेगा।
तालाबंदी करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सरदार सिंह, महासचिव सुरेश थपलियाल, शीतल, बुधराम, राजी, सुरेश, नारो, विनीता देवी, गुड्डी देवी, जगजीत सिंह, सुंदर देई, सुनीता देवी, रुकमा देवी, उर्मिला, धमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तालाबंदी से खुद को किया अलग
खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण के विरोध में जहां सोमवार को प्रधान संगठन ने बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस से जुड़े प्रधानों ने इस प्रकरण से खुद को पूरी तरह से अलग कर दिया। मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए ज्येष्ठ उप प्रमुख और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम शर्मा ने कहा कि बीडीओ का स्थानांतरण शासनादेश के तहत नियमानुसार हुआ है। चंद ग्राम प्रधानों ने इस तालाबंदी में प्रतिभाग किया। सभी प्रधानों का इससे कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस से जुड़े सभी प्रधान तालाबंदी का विरोध करते हैं। विरोध जताने वालों में प्रधान कांतिराम जोशी, कुंवर सिंह, सुरेंद्र भट्ट, जगत सिंह, आनंद सिंह, शूरवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें