फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पाडली में आयोजित हुआ कौशल रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल पाडली की ओर से प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में चल रहे कौशल रोजगार मेले के अंतिम दिन 60 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

रोजगार मेले में तहसीलदार कर्णप्रयाग विपिन चंद्र पंत ने कहा कि सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से दिए जा रहे विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण से युवाओं को लाभ मिलेगा। सीएचसी कर्णप्रयाग के सर्जन डा. राजीव शर्मा ने कहा कि संस्था की ओर से युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सेवा इंटर नेशनल संस्था के परियोजना प्रबंधक सुशील शुक्ला ने बताया कि रोजगार मेले में युवक-युवतियों को स्वास्थ्य, पर्यटन, जैविक कृषि, फल प्रसंस्करण, मोबाइल रिपेयरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त 60 युवक और युवतियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस मौके पर पवन सिंह, अक्षय कुमार, कुलदीप कंडेरी, अरुण, गंगा रावत, सूर्य दर्शन सिंह, निकिता, मोनिका, राकेश, मुकेश, मनवर सिंह और पप्पू सोलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें